Back
Vat Savitri Vrat 2025 Date: वट सावित्री व्रत कब है, जानिए सही तारीख, पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और महत्व
Apr 11, 2025
Vat Savitri Vrat 2025 Date: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल परिवार की कामना करते हुए वट सावित्री व्रत पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करते हैं। इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को है।
यह व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन माता सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान की जान वापस ली थी। तभी से यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए आस्था, विश्वास और प्रेम का प्रतीक बन गया।
वट सावित्री व्रत 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2025 Date and shubh muhurat)
अमावस्या तिथि शुरू: 26 मई 2025, दोपहर 12:11 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 27 मई 2025, सुबह 8:31 बजे
व्रत की तिथि: 26 मई 2025, सोमवार
सुबह का समय पूजा-पाठ के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
वट सावित्री व्रत का महत्व क्या है? (Vat Savitri Vrat Importance )
इस व्रत के पीछे एक बहुत ही प्रेरणादायक कहानी है, सावित्री और सत्यवान की। जब यमराज सत्यवान की आत्मा लेने आए, तब सावित्री ने अपने बुद्धि और संकल्प से उन्हें मना लिया और अपने पति की जान बचा ली। यह व्रत सिर्फ पति की लंबी उम्र की कामना का तरीका नहीं है, बल्कि एक स्त्री के समर्पण, निष्ठा और प्रेम का प्रतीक भी है।
कैसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा? (Vat Savitri Vrat Puja Vidhi )
सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
साफ-सुथरे कपड़े पहनें, खासकर लाल या पीले रंग के।
सोलह श्रृंगार करें और व्रत का संकल्प लें।
15Shares
0Comments
9Favorites
9Likes
No content at this moment.